Article

धन समृद्धि के लिए कीजिये सावन माह में ये उपाय! (Saavan Maah)

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चूका है, और सबसे अच्छी बात यह है की इस वर्ष एक सावन का सोमवार बढ़ गया। यह पावन माह इस वर्ष पुरे 30 दिनों का होगा क्योकि इस वर्ष अधिकमास था। यह संयोग 12 से 13 वर्षों में एक बार होता है। 

सावन के माह में सोमवार का व्रत रखना अत्यंत शुभ होता है, किन्तु पूरा सावन का माह सभी मासों में महत्वपूर्ण है। इस मास में किये गए कुछ कार्य आपके लिए सुख समृद्धि के द्वार खोल देंगे और सबसे अच्छी बात यह की आप यह उपाय सावन मास के किसी भी दिन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं वो कार्य जिनको करने से आप जीवन में नई उमंग तथा उत्साह को छू लेंगे।

1. सावन माह में आप कम से कम तीन बार किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इस से आपके घर कभी भी भोजन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़े : करें सावन शिवरात्रि पर भोलेबाबा को प्रसन्न!

 

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

2. किसी शिवालय में पार्थिक पूजा कराएं और ब्राह्मण को भोजन कराएं। शिवजी का अभिषेक करें व बेलपत्र चढ़ाएं। ॐ नमः शिवाय का जाप करें, इस से आपको जीवन में शांति तथा स्थिरता प्राप्त होगी।

3. धन प्राप्ति के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

4. घर पर नित्य गोमूत्र का छिड़काव करें, चाहें तो इसमें गंगाजल मिला लें। इस से परिवार में कलह उत्पन्न नहीं होती। और पुराने कलेश भी मिटते हैं।

5. शिवलिंग पर केसर युक्त दूध चढ़ाएं, शीघ्र विवाह होगा।

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

6. सावन में जब भी मौका मिले बैल को तथा गाय को हरी घास खिलाएं, इस से आपका मन प्रसन्न रहेगा और समृद्धि घर आएगी। गाय को खिलाने के बाद उसकी पीठ पर हाथ भी अवश्य फेरें।

7. शिवलिंग पर प्रतिदिन जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करने से शिव प्रसन्न होते हैं। सुबह समाचारों की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

 

संबंधित लेख :​