Article

रक्षाबंधन: क्या है राखी बांधने की उचित प्रणाली? क्या दें बहनों को उपहार?

भाई बहनों के प्यार का त्यौहार रक्षा बंधन इस बार कुछ ख़ास है। यह त्यौहार इस वर्ष (15 अगस्त) को (गुरूवार) के दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषी के अनुसार इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं है, इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

भद्रा नहीं पड़ने के कारण इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जो की (प्रातः काल 5:55 मिनट से सांय काल 05:59 मिनट) तक का समय है। ऐसा शुभ संयोग चार वर्ष बाद आया है जब रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं है।

यह भी पढ़े : क्यों है अद्भुत और अविश्वसनीय इस मंदिर की रचना

 

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

कैसे बांधे राखी? :-

राखी बांधने की प्राचीन परम्पराओं के अनुसार बहनों को अथवा जो भी रक्षा सूत्र बाँध रहा है उसे एक मन्त्र का उच्चारण भी करना चाहिए। इसके लिए भाई को या जिसे राखी बांधनी हो उसे पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए और बहन को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। इसके बाद भाई के ललाट पर कुमकुम और चंदन का तिलक कर अक्षत लगाना चाहिए। इसके पश्चात् मिष्ठान द्वारा मुँह मीठा करके राखी बांधनी चाहिए। राखी बांधते हुए निम्न लिखित मन्त्र को उच्चारित करें -

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

यदि कोई शिष्य अपने गुरु को राखी बाँध रहा है तो उसे यह मन्त्र बोलना चाहिए -

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वां रक्षबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

क्या दें बहन को उपहार? :-

भाई को अपनी बहन को उपहार भी सोच समझ कर देना चाहिए, इसमें आप उसे स्वर्ण अथवा चांदी से बने गहने, कोई मिष्ठान, वस्त्र आदि जैसी चीज़े दे सकते हैं। आप बहनों को सेहत का उपहार भी दे सकते हैं, इसके लिए सूखे मेवे अच्छा विकल्प है। बहनों को आध्यात्मिक शक्ति देने के लिए गणपति या कृष्ण की मूर्ति भी भेंट में दे सकते हैं, और अच्छे वास्तु के लिए लाफिंग बुद्धा भी अच्छा विकल्प है। आप प्रकृति का तोहफा भी उन्हें दे सकते हैं, इसके लिए कोई फूल का अथवा सजावट का पौधा उन्हें दें। और उनकी पसंदीदा पुस्तक भी आप उपहार में दे सकते हैं। और आज के समय में आप उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश योजना का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यदि कोई उपहार समझ में न आये तो आप उन्हें लिफाफे में शगुन के तौर पर कुछ पैसे भी दे सकते हैं, जो भविष्य में उनके काम आयंगे।​

 

संबंधित लेख :​