Article

गुप्त नवरात्रिः क्यों 'गुप्त' रहकर किये जाते हैं इस नवरात्रि के व्रत?

गुप्त नवरात्री मुहूर्त :-

प्रारंभ : 5 फरवरी 2019 (मंगलवार)

समापन : 14 फरवरी 2019 (बृहस्पतिवार)

घटस्थापना मुहूर्त : 09:08 से 10:38 (5 फरवरी 2019)

समयकाल : 1 घंटा 30 मिनट 

तिथि: 16, माघ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा , विक्रम सम्वत

गुप्त नवरात्री का महत्व :-

सनातन धर्म में पूजा, व्रत, अनुष्ठान आदि का अत्यंत महत्व है। इनमे भी नवरात्री के नौ दिनों की अपनी ख़ास विशेषता है। वर्ष में चार नवरात्रियाँ आती हैं, जिनमे से दो नवरात्री अश्विन मास और चैत्र मास की नवरात्री सबसे प्रमुख होती हैं। सामान्यतया इन नवरात्रियों को प्रकट नवरात्री कहते हैं, और ज़्यादातर लोग इन्ही नवरात्रियों के बारे में जानते हैं। गुप्त नवरात्री सामान्यतः तांत्रिकों तथा साधकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योकि इस दौरान वे गुप्त साधना से सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़े :- कैसे तोड़ा श्री कृष्ण ने गरुड़, सुदर्शन एवं सत्यभामा का घमंड?​

माघ मास और आषाढ़ मास में आने वाली नवरात्रियों को गुप्त नवरात्री कहा जाता है। सामान्यजन अर्थात गृहस्त के लिए भी ये व्रत फलदायी होते हैं। जो भी इन गुप्त नवरात्रियों को जतन से तथा कड़े नियमों का पालन करके करता है, उसे जीवन के सारे सुख मिलते हैं और हर कामना की पूर्ति होती है। यह साधना हालांकि चैत्र और शारदीय नवरात्र से कठिन होती है लेकिन मान्यता है कि इस साधना के परिणाम बड़े आश्चर्यचकित करने वाले मिलते हैं। इसलिये तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले तांत्रिकों के लिये यह नवरात्र बहुत खास माने जाते हैं। चूंकि इस दौरान मां की आराधना गुप्त रूप से की जाती है इसलिये इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है।

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

क्यों कहा जाता है इसे 'गुप्त' नवरात्री? :-

यह नवरात्री गुप्त नवरात्री इसलिए कहलाती है क्योकि इन दिनों की साधना और व्रत गुप्त रहकर किये जाते हैं। इन्हे किसी को बताकर नहीं किया जाता। क्योकि गुप्त रहकर की गयी साधना से ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस गुप्त साधना से ही तांत्रिक तथा साधक भी चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त कर लेते हैं। इस नवरात्री में खान पान, रहन-सहन तथा आचरण का ख़ास ध्यान देना पड़ता है। गुप्त शक्तियों की प्राप्ति के लिए दस महाविद्या अर्थात- माँ काली, देवी तारा, त्रिपुरा सुंदरी, माता भैरवी, माँ ध्रुमावती, माता बगलामुखी, माँ मातंगी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता और कमला देवी की उपासना करनी चाहिए। 

कैसे की जाती है गुप्त नवरात्री :-

गुप्त नवरात्री के व्रत अन्य नवरात्री के व्रतों की भांति ही रखे जाते हैं। कलश स्थापना, नौ शक्ति रूपों की आराधना, यज्ञ तथा पूजा प्रकट नवरात्री की ही भांति हो सकता है। किन्तु जिन साधकों को विशेष शक्ति की प्राप्ति करनी होती है वह ये व्रत अत्यंत कठोर नियमों से करते हैं। तथा वे माता काली के दस रूपों अर्थात दस महामाया की उपासना करते हैं। किन्तु बहुत सावधानी से ही ये उपासना की जानी चाहिए अन्यथा इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। यह व्रत गुप्त रहकर ही किया जाना चाहिए, इस व्रत में कई लोग मौन व्रत धारण कर लेते हैं।

इस व्रत के दौरान भूमि पर ही विश्राम करना चाहिए तथा बिस्तर का त्याग कर देना चाहिए। इन पूरे नौ दिनों में अन्न तथा नमक भी नहीं खाया जाता। साधक को यह व्रत फलाहार ही करना चाहिए।

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

गुप्त नवरात्र पौराणिक कथा :-

गुप्त नवरात्र के महत्व को बताने वाली एक कथा भी पौराणिक ग्रंथों में मिलती है कथा के अनुसार एक समय की बात है कि ऋषि श्रंगी एक बार अपने भक्तों को प्रवचन दे रहे थे कि भीड़ में से एक स्त्री हाथ जोड़कर ऋषि से बोली कि गुरुवर मेरे पति दुर्व्यसनों से घिरे हैं जिसके कारण मैं किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य व्रत उपवास अनुष्ठान आदि नहीं कर पाती। मैं मां दुर्गा की शरण लेना चाहती हूं लेकिन मेरे पति के पापाचारों से मां की कृपा नहीं हो पा रही मेरा मार्गदर्शन करें। तब ऋषि बोले वासंतिक और शारदीय नवरात्र में तो हर कोई पूजा करता है सभी इससे परिचित हैं। लेकिन इनके अलावा वर्ष में दो बार गुप्त नवरात्र भी आते हैं इनमें 9 देवियों की बजाय 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है। यदि तुम विधिवत ऐसा कर सको तो मां दुर्गा की कृपा से तुम्हारा जीवन खुशियों से परिपूर्ण होगा। ऋषि के प्रवचनों को सुनकर स्त्री ने गुप्त नवरात्र में ऋषि के बताये अनुसार मां दुर्गा की कठोर साधना की स्त्री की श्रद्धा व भक्ति से मां प्रसन्न हुई और कुमार्ग पर चलने वाला उसका पति सुमार्ग की ओर अग्रसर हुआ उसका घर खुशियों से संपन्न हुआ।

संबंधित लेख :​​​