Article

घर लें आएं ये वस्तु नहीं होगी कभी धन की कमी ! (For wealth and Prosperity, Bring These Things Home )

अक्सर लोग घर में धन की कमी से परेशान रहते हैं। रात-दिन उन्हें केवल इस बात की चिंता सताए जाती है कि किसी भी तरह से कोई भी उपाय करके धन में बढ़ोतरी की जाए। इस वर्ष इन 9 वस्तुओं को घर ले आने  से कभी नहीं होगी धन की कमी I

1# श्री यंत्र- 

यन्त्र शास्त्र के अनुसार श्रीयंत्र लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला प्रभावी यंत्र है। श्रीयंत्र के माध्यम से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक परेशानिया दूर होती है।

कोई अच्छा सा दिन देख लें या शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को श्री यंत्र घर ले आएं। श्री यन्त्र को गंगा जल से धोएं, और अपने मंदिर में रख कर माता लक्ष्मी का ध्यान लगाते हुए 21 बार "ओम श्रीँ" मंत्र का जाप करें। यह आपको 5 दिन तक करना है। उसके बाद ये यन्त्र सिद्ध होता है। हालाँकि ऐसा तभी करे जब आपको कोई योग्य जानकार ना मिल रहा हो। क्यूंकि योग्य व्यक्ति से ही सिद्ध कराना अच्छा रहता है। उसके बाद यंत्र को अपने मंदिर में स्थापित करे या जहा भी आप चाहते है दुकान या ऑफिस में रख दे। नित्य इन मंत्रो से श्री यंत्र की पूजा कर सकते है। ध्यान रहे श्री यन्त्र की जितनी पूजा होती है उतना ही बल मिलता है।
* श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
* श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

2# चरण पादुका-

मां लक्ष्मी के चरण या लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका घर में रखनी चाहिए, कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का घर में निवास होता है। लक्ष्मी के चरण पादुका उस दिशा में लगाएं जहां आप घर में पैसा रखते हैं। इसे मकान, दुकान, आफिस या कहीं भी दरवाजे पर चिपकाना भी शुभ होता है। अष्ठ धातु से निर्मित यह चरण पादुका सुख-समृद्धि के लिए निश्चित ही उपयोगी सामग्री है। 

यह भी पढ़े -:   धनतेरस पर खरीददारी करने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें!

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

3# कुबेर देवता-

कुबेर देवता धन के देवता माने गए हैं ऐसे में इन्हें प्रसन्न रखने के सभी उपाय करने आवश्यक होते हैं। धन के देवता कुबेर अगर प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति को धन संबंधि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। कुबेर जी को उत्तर दिशा के बीच में जगह देनी चाहिए। अगर उत्तर दिशा में कुबेर की मुर्ति रखने की जगह न हो तो आप अपने घर के मंदिर की उत्तर दिशा में कुबेर जी की मूर्ति या फोटो रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में भगवान कुबेर की मुर्ति रखने पर घर में धन के साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

4# दक्षिणावर्ती शंख -

ये शंख विष्णुप्रिय, पवित्र, शुभ फलदायी और लक्ष्मी सहोदर होता है, ऐसी मान्यता है कि जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना होती है उस घर में श्री समृद्धि सदैव रहती है। अगर घर में किसी को दुस्वप्न आते है तो इस शंख की स्थापना से उन्हें इससे भी मुक्ति मिलती है क्योकि इस शंख की सकारात्मक ऊर्जा घर से नकारात्मकता को भी दूर करता है। इस तरह घर का वातावरण शांत बना रहता है। वहीँ अगर इसे व्यापार स्थल पर रखा जाएँ तो कारोबार में दिन प्रतिदिन उन्नति होती रहती है। पूजा करने के बाद शंख में जल, दूध, गंगा जल, भरकर छिड़काव व शंखोदक जल से आचमन करने से दरिद्रता, कर्ज और दुर्भाग्य का नाश होता है और भाग्य प्रवाह में वृद्धि होती है। चिर स्थाई चंचल लक्ष्मी सुख समृद्धि का स्थाई वास होता है। 

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

5# पारद लक्ष्मी-

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा बहुत प्रभावी मानी गई है। इस पूजा में भी लक्ष्मी की पारद यानि पारे प्रतिमा की पूजा धन, ऐश्वर्य देने वाली मानी जाती है। यह प्रतिमा किसी ज्योतिषी या तंत्र ज्योतिषी से प्राप्त कर सकते हैं।शुक्रवार का दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन पारद लक्ष्मी पूजान केवल नौकरी, व्यवसाय में भरपूर धनलाभ देती है, बल्कि उसके साथ प्राप्त धन की बचत भी होने लगती है।

6# कमल गट्टा-

कमल गट्टा कमल के पौधे में से निकलते हैं व काले रंग के होते हैं। कमल गट्टे के उपाय से माता लक्ष्मी जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं। यदि रोज 108 कमल के बीजों से आहुति दें और ऐसा 21 दिन तक करें तो आने वाली कई पीढिय़ां सम्पन्न बनी रहती हैं। लक्ष्मी के पूजन के बाद लाल आसन पर कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जप करें-

ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं

ॐ ह्रीं श्रीं सौं:

श्रीं ह्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:

महालक्ष्म्यै नमः

यह भी पढ़ें - कौन था वो योद्धा जिस से डरकर श्री कृष्ण को भागना पड़ा?

7# कौड़ी-

महालक्ष्मी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी महासागर के तटों से ही प्राप्त होती है। लक्ष्मी और कौड़ी, दोनों ही समुद्र से प्रकट होती हैं, इसी वजह से महालक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है। यदि कौड़ी को पर्स में रखा जाए तो लक्ष्मी कृपा जल्दी ही प्राप्त होती है। कौड़ी को पर्स में रखने से पूर्व विधि-विधान से यहां दिए जा रहे उपायों को करना चाहिए।
किसी भी शुभ मुहूर्त में बाजार से दो पीली कौड़ी लेकर आएं। यह किसी भी पूजन सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाती है। घर आकर किसी विशेष दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर महालक्ष्मी के पूजन की तैयारी करें।

8# लघु नारियल-

नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानि की लक्ष्‍मी का फल। मां लक्ष्‍मी से संबंधित होने के कारण लघु नारियल धन संबंधी परेशानियों को चुटकियों में दूर करने की क्षमता रखता है। लघु नारियल सामान्‍य नारियल से आकार में थोड़ा छोटा होता है किंतु इसके प्रभाव अत्‍यंत चमत्‍कारिक होते हैं।

यदि आप किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी से गुज़र रहे हैं तो आपको अपने घर में लघु नारियल की स्‍थापना करनी चाहिए। कर्ज से परेशान लोगों को भी लघु नारियल के प्रभाव से लाभ होता है। अगर आपके घर-परिवार पर कोई आर्थिक संकट आ गया है और उसके समाधान के सारे रास्‍ते बंद हो गए हैं तो लघु नारियल आपको इस संकट से बचा सकता है। लघु नारियल में इतनी शक्‍ति होती है कि ये आपके जीवन को धन-धान्‍य से भर सकता है।

9# मोती शंख-

मोती शंख दूसरे सभी शंखों से कहीं अधिक सुंदर और आकर्षक होता है। इसका आकार भी सभी शंखों बिल्कुल अलग होता है। यह श्रीयंत्र की तरह दिखाई देता है। मोती शंख बहुत चमकीला होता है, इस पर लाइट पडऩे पर यह और अधिक मनमोहक दिखाई देता है। इसके प्रभाव से घर में नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाती है और इसके आसपास रहने वाले लोगों को शुभ फल प्राप्त होने लगता है।

घर में जहां धन संबंधी वस्तुएं रखी होती हैं वहां मोती शंख रखना काफी शुभ माना जाता है। घर में पैसा रखने का स्थान जैसे तिजोरी, अलमारियां, टेबल आदि।

संबंधित लेख :​