गुरु जी बताते है, कि धर्म आंतरिक विकास या आत्मसम्मान का विज्ञान है, लेकिन आज यह पारंपरिक रीति-रिवाजों, कुंडली और अर्थहीन अंधविश्वासों के यांत्रिक पुनरावृत्ति तक ही सीमित हो गया है। धर्म की व्यावसायिक दुनिया में, परम पूज्य श्री राम कृपाल जी अन्य लोगों द्वारा दी जाने वाली झूठी मान्यताओं को बढ़ावा देने के बजाय खुद सत्य का अनुभव करने का आग्रह करते हुए लोगों का जीवन प्रकाशित करते हैं।
परमपूज्य श्री राम कृपाल जी |
जीवन चरित्र
झूठी धार्मिकता के खिलाफ अपनी आध्यात्मिक सोच के साथ, परमपूज्य श्री राम कृपाल जी ने भगवान को सर्वव्यापी अनंत ऊर्जा के रूप में परिभाषित किया है। जो शांति, सुख और आनंद के रूप में सवत्र व्याप्त है। वह आपको गृहस्त जीवन छोड़ने, या अपने जीवन में किसी भी प्रकार की दिनचर्या को बदलने के लिए नहीं कहते। इसके बजाय वह स्पष्ट रूप से घोषणा करते है कि जीवन का एकमात्र उद्देश्य इसे एक तरह से जीना है जिससे आत्मबोध होता है। और उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता विज्ञान द्वारा सत्यापित और दिव्य जीवन का दर्शन कराता है। यह एक वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया कार्यक्रम है जो वास्तव में आपको अपने आप को फिर से पहचानने में मदद करेगा।
अपने सद्गुरु स्वामि सुदार्शनाचार्य जी महाराज के प्रति पूर्ण समर्पण के जीवंत प्रतीक सद्गुरु साक्षी ने 13 दिसम्बर, 1999 को अद्भुत रहस्यवादी शक्तियों की दीक्षा गुरु जी से ली थी। तथा उनकी आज्ञानुसार इन शक्तियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसी संकल्प को पूर्ण करते हुए सद्गुरु साक्षी महाराज जी दृष्टि ऊर्जा, स्पर्श ऊर्जा एवं वाणी ऊर्जा के चमत्कार लोगो को सिखाते हैं, जिससे कई लोगो को जीवन में सफलता का अनुभव प्राप्त हुआ है।
अपनी अलौकिक वाणी, दिव्य दृष्टि एवं अद्भुत स्पर्श के माध्यम से सिद्ध ऊर्जा प्रवाह द्वारा अनेक निःसन्तानों, निर्धनों, असाध्य से असाध्य रोगियों एवं कठिन से कठिन व्यवसायिक तथा पारिवारिक समस्याओं का चमत्कारी समाधान करने के सम्बन्ध में उनकी ख्याति सारे देश में फ़ैल रही है।
श्रद्धा एवं समर्पण के भाव से सद्गुरु साक्षी श्री के सान्निध्य में पहुँचने मात्रा से लोगों को दैहिक, दैविक तथा भौतिक कष्टों से छुटकारा मिलने लगता है। हजारों लोग शराब, तम्बाकू, चरस तथा ड्रग्स जैसे जानलेवा मादक पदार्थों के सेवन से मुक्ति प्राप्त कर तनाव मुक्त जीवन जीने लगे हैं। जिससे उनके पारिवारिक सम्बन्ध भी सुधरे हैं।
भौतिक समृद्धि एवं आध्यात्मिक विकास तथा तनाव मुक्त जीवन के मत्त्वपूर्ण सूत्रों द्वारा जादुई प्रभाव सद्गुरु साक्षी प्रवचनों के श्रवण मात्र से होने लगता है।
सद्गुरु साक्षी के द्वारा सामने उपस्थित व्यक्ति के वर्तमान, भूत एवं भविष्य की बातें तत्काल बता देने की चमत्कारी कथाओं की निरंतर चर्चा होती रहती है।
साइंस डिवाइन
लोक कल्याण के लिए साक्षी महाराज द्वारा चलाया गया एक महाअभियान है साइंस डिवाइन। लाखों लोग इस अभियान से जुड़े हुए हैं और इसके विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उठा रहे हैं।
साइंस डिवाइन मैक्जिम्स, शक्तिपात दीक्षा, संजीवनी शिविर, महामेधा शिविर तथा साक्षी सन्यास दीक्षा जैसे कई प्रोग्राम हैं, जिनके द्वारा विद्यार्थी, व्यवसायी, गृहस्त आदि लोग लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही संस्था "झुग्गी-झोपड़ी शिक्षा सेवा मिशन" द्वारा गरीब बेसहारा बच्चो को स्कूल आदि की सुविधा दे कर उनका भविष्य सुधारने का महान कार्य भी कर रही है।