मालामाल करे झाडू
शास्त्रों के अनुसार झाडू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। झाडू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने कोने में भी सफाई रहती है, वहाँ का वातावरण सकारात्मक रहता है घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
झाडू से जुड़ी कुछ बातो का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। झाडू का नियामित उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है....
1. खुले स्थान पर झाडू रखना अपशकुन माना जाता है इसलिए इसे छिपा कर रखें।
2. भोजन कक्ष में झाडू न रखे, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये केवल रात के समय ही करना चाहिए।
3. दिन में झाडू छिपा कर रखें।
झाडू से जुडे़ कुछ शकुनअपशकुन
1. अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए अनचाहे मेहमान घर में आने वाला हैं।
2. सूर्यास्त के बाद घर में झाडू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।
3. झाडू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।
4. कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाडू से नही मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।
5. कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुंरत बाद घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
6. झाडू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।
7. हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाडू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।
8. झाडू बुहारने के बाद हमेशा साफ करके रखें, झाडू गीली नहीं छोड़ना चाहिए।
9. बहुत ज्यादा समय ये उपयोग में नहीं आ रही पुरानी झाडू को घर में ना रखें।
10. जब भी नई झाडू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें।