सावन के महीने पूरी करे हर मनोकामना
1 मेष राशि- इस राशि के लोग प्रतिदिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। जल में कुमकुम मिलाकर भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जायेगी।
2 वृष राशि- इस राशि के लोगो के लिये दही से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फल देता हैं। इससे धन संबधी समस्या का निदान होता हैं। साथ ही भगवान शिव की स्तुति करें व बेलपत्र भी चढ़ाए।
3 मिथुन - इस राशि का लोग गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक रोज एक महीने तक करें तो जल्दी ही उसकी हर मनोकामना पूरी हो जायेगी। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं।
4 कर्क राशि -शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही फूल भी अर्पित करें।
5 सिंह राशि- इस राशि के लोगो को लाल चंदन के जल से शिव का अभिषेक करना चाहिये और शिव अमृतवाणी भी सुननी चाहिये। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो जायेगी।
6 कन्या राशि- इस राशि के लोगों को विजया यानि भांग जल में मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिये। यदि इस राशि के जातक को कोई शरीरिक रोग होगा तो वो इस कार्य को करने से दूर हो जायेगा।
7 तुला राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव का गाय के घी, इत्र या सुंगधित तेल से अभिषेक करे। साथ ही केसर से बनी मिठाई का भोग भी लगायें। ऐसा करने से तुला राशि के जातकों के जीवन सुख समृद्धि आएगी।
8 वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगो को शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिये। शहद न हो तो शक्कर भी उपयोग कर सकते हैं। ये उपाय शीध्र फल देने वाला माना गया है।
9 धनु राशि- इस राशि के जातकों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिये साथ ही पंचाक्षर का पाठ करना चाहियें।
10 मकर राशि- अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से भगवान शंकर का अभिषेक करे तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इसके साथ शुभ फल के लिये बेलपत्र भी चढ़ाये।
11 कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को पूरे सावन माह में नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिये। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो जायेगी।
12 मीन राशि- इस राशि के लोगो को पानी में केसर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिये। ऐसा करने से धन लाभ होगा।