शनि को शांत करने के अचूक उपाय
1. सुख-शांति हेतु : यदि आपके परिवार में हमेशा कलह रहता हो पारिवारिक सदस्य सुख शांति से न रहते हो तो शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेटकर उस पर काजल की 21 बिंदी लगा लें। और घर के बाहर लटका दें। हमेशा घर बुरी नजर से बच कर रहेगा और हमेशा सुख-शांति रहेगी।
2. वशिकरण हेतु : रवि पुष्य योग (रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र) में गूलर के फूल एवं कपास की रूई मिलाकर बत्ती बनाएं तथा उस बत्ती को मक्खन से जलाएं। फिर जलती हुई बत्ती की ज्वाला से काजल निकालें। इस काजल को रात में अपनी आंखें में लगाने से समस्त जग वश में हो जाता है। ऐसा काजल किसी को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा कड़वी तूंबी (लौकी) के तेल और कपड़े की बत्ती से काजल तैयार करें। इसे आंखों में लगाकर देखने से वशीकरण हो जाता है।
3. शनि की शांति हेतु : काला सुरमा एक शीशी में लेकर अपने ऊपर से शनिवार को नौ बार सिर से पैर तक किसी से उतरवाकर सुनसान जमीन में गाड़ देवें। गाड़ने के बाद पीछे पलटकर न देखें और जिस औजार से गड्डा खोदा गया है उसे भी वहीं छोड़ आएं। इसके अलावा सरसों के तेल की मालिश करने और आंखों में काला सुरमा लगाने से भी शनिदोष दूर होता है। या आप चाहें तो प्रत्येक शनिवार को रात्रि में सोते समय आंखों में काजल या सुरमा लगाएं। शनि को छाया दान भी कर सकते हैं।
4. मंगल की शांति हेतु : यदि आपकी कुंडली में मंगल खराब असर देने वाला सिद्ध हो रहा हो, नीच का हो या कुंडली मांगलिक हो तो सफेद सुरमा आंखों में लगाए। इससे आपका मंगल शुभ असर देना शुरू कर देगा।
5. राहु की शांति के लिए : अचानक धोखा, धननाश या घटना-दुर्घटना के लिए राहु जिम्मेदार होता है। यदि आपका राहु अशुभ भाव या स्थिति में है तो इसका उपाय करना चाहिए। इसके लिए आप बहते पानी में 400 ग्राम सुरमा बहाएं।
6. विवाह में विलम्ब संबंधी टोटके : विवाह में बार-बार बाधाएं और रुकावट आने पर व्यक्ति को सुनसान भूमि में लकड़ी से ज़मीन खोदकर नीले रंग का फूल दबाना चाहिए। शनि के दुष्प्रभाव के कारण विवाह में विलम्ब हो रहा है तो शनिवार के दिन लकड़ी से भूमि खोदकर काला सुरमा दबाना चाहिए।