Article

आएगी दरिद्रता अगर भूलकर भी किये गुरुवार के दिन ये काम! (Things to not do on Thursday)

सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन के साथ किसी न किसी भगवान को जोड़ा गया है। जैसे सोमवार को शिव, मंगल को हनुमान जी और इसी प्रकार बृहस्पतिवार भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। गुरूवार का दिन सभी दिनों में कुछ खास होता है। यह दिन धर्म के लिए विशेष माना जाता है, क्योकि बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली होता है। इस दिन किये गए कार्यों का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए इस दिन हर काम थोड़ा संभल कर करना चाहिए, इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित है। जिन्हे जान लेना फायदेमंद है, इसलिए हम आज आपको उन कार्यों का वर्णन दे रहे हैं जिन्हे करना गुरुवार के दिन खतरनाक है। ​

1. बालों को न धोएं न ही कटायें :-​

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं के किये गए कार्य सीधा उनके परिवार पर असर डालते हैं। गुरुवार के दिन बाल धोना तथा कटाना वर्जित किया गया है। कहा जाता है, इस दिन बाल धोने अथवा कटाने से बृहस्पति कमज़ोर होता है, तथा यह कार्य महिला के पति तथा बच्चों के जीवन को प्रभावित करता है।  यदि महिलाएं इस नियम का पालन न करे तो पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।​

यह भी पढ़ें - क्यों वर्जित है स्त्रियों को नारियल फोड़ना?

2. शेविंग न करें और नाखून भी न काटें ​:-

इस दिन शेविंग करना तथा नाखून काटना भी वर्जित किया गया है। गुरु ग्रह को जीवन का गुरु कहा  जाता है और ये कार्य जीवन पर नकारात्मक असर करते हैं। ​

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

3. केले का सेवन है वर्जित :-

गुरुवार को केले के फल का सेवन भी वर्जित है। क्योकि यह दिन सत्यनारायण भगवान को समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा के साथ कदली के वृक्ष की पूजा भी की जाती है। ​

4. घर और ऑफिस में ना लगाएं पोछा :-

इस दिन घर पर पोछा लगाना और कपडे धोना आदि कार्य भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसलिए  बेहतर है की पहले दिन से ही घर की साफ़ सफाई रखें और इस दिन पोछा न लगाए और भारी कपडे न धोएं। ​

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

5. लक्ष्मी माता को ना करें नजरअंदाज :-

जैसा की हमने बताया की गुरुवार भगवान नारायण का दिन है इसलिए इस दिन इनकी पूजा के साथ साथ लक्ष्मी माता की पूजा करना न भूलें। लक्ष्मी नारायण की पूजा साथ में करने से बहुत शुभ फल  मिलते हैं, पति- पत्नी के बीच कभी दूरिया नहीं आती है। इस से आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय हो जायगा।​

यह भी पढ़ें - सूर्य करेंगे आपके धन की समस्या का समाधान

6. कपड़े नही धोने चाहिए :-

गुरुवार के दिन कभी भी भूलकर कपड़े नही धोने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में धन का अभाव रहता है और व्यापार में भी कोई वृद्धि नही हो पाती है इसलिए हमेशा ध्यान रखे कपड़े मत धोये।

गुरुवार लक्ष्मी नारायण का दिन होता है। इस दिन लक्ष्मी और नारायण का एक साथ पूजन जीवन में खुशियों की अपार वृद्धि कराने वाला होता है। इस दिन लक्ष्मी और नारायण की एक साथ पूजन करने से पति- पत्नी के बीच कभी दूरिया नहीं आती है। साथ ही धन की वृद्धि होती है। गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें दान करना अच्छा माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है, ऐसे में अगर आप गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो आप पर भगवान बृहस्पति की आप पर कृपा होगी। 

 

संबंधित लेख :​