Article

क्या है कछुए की अंगूठी और घर पर रखे कछुए का राज़?

आजकल हम अपने आस पास बहुत से लोगों को कछुए वाली अंगूठी पहने हुए देखते हैं, या कभी किसी के घर पर कछुआ रखे हुए भी देखते हैं। तो क्या ये कछुआ केवल स्टाइल या शोपीस की तरह ही रखा जाता है या इसके पीछे कोई ख़ास कारण है? आइये जानते हैं इस लेख में-

कछुए की अंगूठी :-

पुराणों में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार बताया जाता है, और जहाँ जहाँ भगवान विष्णु का वास होता है लक्ष्मी जी पीछे पीछे स्वयं आ जातीं हैं। जी हाँ, यह कछुए की अंगूठी माता लक्ष्मी को आकर्षित करती है। यही कारण है की लोग इस कछुए की अंगूठी को धारण करते हैं क्योकि यह धन को अपनी ओर आकर्षित करता है, और कभी भी घर पर दरिद्रता नहीं होने देता। इसके अलावा यह व्यक्ति को सफलता और स्वास्थ्य भी प्रदान करता है।

फेंगशुई में भी इसे गुड लक का प्रतीक माना जाता है, और चीन जापान जैसे देशों में भी इसका वास्तु में अत्यंत महत्व है।

कैसी अंगूठी पहनें? :-

अंगूठी की धातु का भी अपना महत्व होता है जिसका ध्यान रखा जाना आवश्यक है। कछुए की अंगूठी चांदी में ही बनी होनी चाहिए, यह सबसे शुभ धातु है कछुए को धारण करने के लिए। यदि आप इसे सोने में रखना चाहते हैं तो अंगूठी का बाकि हिस्सा सोने का बना लीजिये किन्तु कछुआ केवल चांदी का रखिये।

यह भी पढ़े :  द्रोणागिरी: आखिर क्यों वर्जित है यहां पवनसुत की पूजा?​

भक्ति दर्शन के नए अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करे

कैसे पहने अंगूठी? :-

इस अंगूठी को दाएं हाथ की मध्यमा अथवा तर्जनी में पहनिए, तभी ये उचित परिणाम देगी। और ध्यान रखिये की कछुए का मुँह अंदर की तरफ हो अर्थात आपकी तरफ न कि बाहर की तरफ। यदि कछुए का मुँह बाहर की तरफ होगा तो यह धन को घर से बाहर की ओर भेजना शुरू कर देगा।

इसे शुक्रवार अर्थात माता लक्ष्मी के वार के दिन धारण करना चाहिए। पहनने से पहले इसे माता लक्ष्मी के सामने रखें और फिर दूध और गंगा जल से इसकी शुद्धि कर के धारण कर लें।

घर पर रखा कछुआ :-

अब बात करते हैं घर पर रखे जाने वाले कछुए की। घरों पर भी क्रिस्टल, मिट्टी, पीतल आदि के कछुए रखे जाते हैं। घर पर रखा कछुआ घर पर सकारात्मकता लाता है, स्वास्थ्य पर अच्छा असर करता है तथा धन की वृद्धि करता है। यह सफलता आपके नज़दीक लाता है तथा घर में हो रहे कलेशों को ख़तम करता है।

भक्ति दर्शन एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

कैसे रखें घर पर कछुआ? :-

  • घर पर कछुआ अपनी ज़रूरतों के हिसाब से रखना चाहिए। यदि आपको घर पर सकारात्मकता और धन वृद्धि चाहिए तो आप क्रिस्टल का कछुआ क्रिस्टल की प्लेट पर रखें।
  • यदि आपके घर पर अलग बीमारी से लोग परेशान होते रहते हैं तो मिट्टी का कछुआ रख लें।
  • यदि किसी कार्य में सफलता चाहिए तो पीतल का कछुआ घर पर रखें।
  • यदि संतान प्राप्ति की इच्छा है तो कछुए का परिवार जिसमे एक कछुए के ऊपर उसके बच्चे रखे हों, वह घर पर रख लें।
  • यदि घर पर कलेश बढ़ रहा है, तो कछुए का जोड़ा घर पर रखें।

कहाँ रखें कछुआ? :-

कछुआ उत्तर दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। और आप चाहे तो इसे अपने ड्राइंग रूम में, किचन में अथवा ऑफिस में रख सकते हैं। आप इसे अपने काम की जगह पर यानी की ऑफिस और दुकान में भी रख सकते हैं।

 

संबंधित लेख :​