Menu

  • Home
  • Guru
  • God
  • Video
    • Aarti
    • Bhajan
    • Mantra
    • Katha
  • Singer
  • Article
  • Yatra
  • Wallpaper
    • Desktop Wallpapers
    • Mobile Wallpapers
Get Socialize
logo
  • logo
  • Home
  • Guru
  • God
  • Video
    • Aarti
    • Bhajan
    • Mantra
    • Katha
  • Singer
  • Article
  • Wallpaper
    • Desktop Wallpapers
    • Mobile Wallpapers

होली

होली

होली (Holi) वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।
राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है। होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है।


इतिहास
होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। वसंत की ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा गया है।

इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है। इनमें प्रमुख हैं, जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र। नारद पुराण औऱ भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है। विंध्य क्षेत्र के रामगढ़ स्थान पर स्थित ईसा से ३०० वर्ष पुराने एक अभिलेख में भी इसका उल्लेख किया गया है। संस्कृत साहित्य में वसन्त ऋतु और वसन्तोत्सव अनेक कवियों के प्रिय विषय रहे हैं।
परंपराएँ
होली के पर्व की तरह इसकी परंपराएँ भी अत्यंत प्राचीन हैं और इसका स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलता रहा है। प्राचीन काल में यह विवाहित महिलाओं द्वारा परिवार की सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता था और पूर्ण चंद्र की पूजा करने की परंपरा थी। वैदिक काल में इस पर्व को नवात्रैष्टि यज्ञ कहा जाता था। उस समय खेत के अधपके अन्न को यज्ञ में दान करके प्रसाद लेने का विधान समाज में व्याप्त था। अन्न को होला कहते हैं, इसी से इसका नाम होलिकोत्सव पड़ा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चैत्र शुदी प्रतिपदा के दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इस उत्सव के बाद ही चैत्र महीने का आरंभ होता है। अतः यह पर्व नवसंवत का आरंभ तथा वसंतागमन का प्रतीक भी है। इसी दिन प्रथम पुरुष मनु का जन्म हुआ था, इस कारण इसे मन्वादितिथि कहते हैं।
होली का पहला काम झंडा या डंडा गाड़ना होता है। इसे किसी सार्वजनिक स्थल या घर के आहाते में गाड़ा जाता है। इसके पास ही होलिका की अग्नि इकट्ठी की जाती है। होली से काफ़ी दिन पहले से ही यह सब तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। पर्व का पहला दिन होलिका दहन का दिन कहलाता है। इस दिन चौराहों पर व जहाँ कहीं अग्नि के लिए लकड़ी एकत्र की गई होती है, वहाँ होली जलाई जाती है। इसमें लकड़ियाँ और उपले प्रमुख रूप से होते हैं। कई स्थलों पर होलिका में भरभोलिए जलाने की भी परंपरा है। भरभोलिए गाय के गोबर से बने ऐसे उपले होते हैं जिनके बीच में छेद होता है। इस छेद में मूँज की रस्सी डाल कर माला बनाई जाती है। एक माला में सात भरभोलिए होते हैं। होली में आग लगाने से पहले इस माला को भाइयों के सिर के ऊपर से सात बार घूमा कर फेंक दिया जाता है। रात को होलिका दहन के समय यह माला होलिका के साथ जला दी जाती है। इसका यह आशय है कि होली के साथ भाइयों पर लगी बुरी नज़र भी जल जाए। लकड़ियों व उपलों से बनी इस होली का दोपहर से ही विधिवत पूजन आरंभ हो जाता है। घरों में बने पकवानों का यहाँ भोग लगाया जाता है। दिन ढलने पर ज्योतिषियों द्वारा निकाले मुहूर्त पर होली का दहन किया जाता है। इस आग में नई फसल की गेहूँ की बालियों और चने के होले को भी भूना जाता है। होलिका का दहन समाज की समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है। यह बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का सूचक है। गाँवों में लोग देर रात तक होली के गीत गाते हैं तथा नाचते हैं।


सार्वजनिक होली मिलन
होली से अगला दिन धूलिवंदन कहलाता है। इस दिन लोग रंगों से खेलते हैं। सुबह होते ही सब अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने निकल पड़ते हैं। गुलाल और रंगों से सबका स्वागत किया जाता है। लोग अपनी ईर्ष्या-द्वेष की भावना भुलाकर प्रेमपूर्वक गले मिलते हैं तथा एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस दिन जगह-जगह टोलियाँ रंग-बिरंगे कपड़े पहने नाचती-गाती दिखाई पड़ती हैं। बच्चे पिचकारियों से रंग छोड़कर अपना मनोरंजन करते हैं। सारा समाज होली के रंग में रंगकर एक-सा बन जाता है। रंग खेलने के बाद देर दोपहर तक लोग नहाते हैं और शाम को नए वस्त्र पहनकर सबसे मिलने जाते हैं। प्रीति भोज तथा गाने-बजाने के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
होली के दिन घरों में खीर, पूरी और पूड़े आदि विभिन्न व्यंजन पकाए जाते हैं। इस अवसर पर अनेक मिठाइयाँ बनाई जाती हैं जिनमें गुझियों का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। बेसन के सेव और दहीबड़े भी सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश में रहने वाले हर परिवार में बनाए व खिलाए जाते हैं। कांजी, भांग और ठंडाई इस पर्व के विशेष पेय होते हैं। पर ये कुछ ही लोगों को भाते हैं। इस अवसर पर उत्तरी भारत के प्रायः सभी राज्यों के सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है, पर दक्षिण भारत में उतना लोकप्रिय न होने की वज़ह से इस दिन सरकारी संस्थानों में अवकाश नहीं रहता।

 

Facebook Google Twitter Whatsapp Share

Related Text

दीपावली View Wallpaper [ दीपावली]
दीपावली...
होली View Wallpaper [ होली]
होली...
रक्षाबन्धन View Wallpaper [ रक्षाबन्धन]
रक्षाबन्धन...
धनतेरस View Wallpaper [ धनतेरस]
धनतेरस...
जन्माष्टमी View Wallpaper [ जन्माष्टमी]
जन्माष्टमी...
दशहरा View Wallpaper [ दशहरा]
दशहरा...
गुड़ी पड़वा View Wallpaper [ गुड़ी पड़वा]
गुड़ी पड़वा...
छठ पूजा View Wallpaper [ छठ पूजा]
छठ पूजा...
वसन्त पञ्चमी View Wallpaper [ वसन्त पञ्चमी]
वसन्त पञ्चमी...
मकर संक्रान्ति View Wallpaper [ मकर संक्रान्ति]
मकर संक्रान्ति...
नवरात्रि View Wallpaper [ नवरात्रि]
नवरात्रि...
राम नवमी View Wallpaper [ राम नवमी]
राम नवमी...
महाशिवरात्रि View Wallpaper [ महाशिवरात्रि]
महाशिवरात्रि...
राधाष्टमी View Wallpaper [ राधाष्टमी]
राधाष्टमी...
यम द्वितीया भाई दूज View Wallpaper [ यम द्वितीया भाई दूज]
यम द्वितीया भाई दूज...
बैसाखी View Wallpaper [ बैसाखी]
बैसाखी...


  • Video
  • Audio
  • Text
Katha Bhajan
Aarti Spiritual
Stotram Mantra
Kavach Social
Festival Pravachan
Aarti Bhajan
Mantra Chalisa
katha Dhun
Geeta Ramayan
Stotra Pravachan
Aarti Bhajan
Mantra Chalisa
Stotram Festival
Geeta Ramayan
Vrat katha Totke
  • Calendar
  • Horoscope
recent
December 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
November 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
October 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
September 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
August 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
July 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
June 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
May 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
April 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
March 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
February 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
January 2021 Indian Devotional Calendar ...
recent
Aries मेष 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Taurus वृषभ 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Gemini मिथुन 01 जनवरी 2023 से 31. जनवरी 2023 ...
recent
Cancer कर्क 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Leo सिंह 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Pisces मीन 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Aquarius कुम्भ 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Capricorn मकर 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Sagittarius धनु 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...
recent
Virgo कन्या 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 ...

 Subscribe to WHATSAPP

Menu

 Temples
 Calendar
 Horoscope
 Text
 Quotes
 Biography
 Wishes
 Yatra
Audio Category

 Aarti
 Bhajan
 Mantra
 Chalisa
 katha
 Geeta
 Ramayan
 Stotra
Video Category

 Katha
 Bhajan
 Aarti
 Mantra
 Festival
 Pravachan
Social Media

© 2022, All rights reserved.
About | Disclaimer | Contact-Us | Terms | Cancellation & Refunds | Privacy Policy