शुक्र ग्रह शांति उपाय
प्रत्येक व्यक्ति की यह इच्छा रहती है कि उसका जीवन सुखपूर्ण रहें, कभी किसी चीज की कमी न हो, सुन्दर घर, नौकर चाकर, गड़िया, महंगा मोबाइल फोन हो, किसी को तो यह सुविधा जन्मजात ही नसीब होती है, किसी को मेहनत से प्राप्त होती है और किसी को प्राप्त ही नही होती हैं। ज्योतिष में शुक्र को स्त्री ग्रह माना जाता है
शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति सौम्य एंव अत्यंत सुंदर होते है। यदि किसी की कुंडली में शुक्र शुभ प्रभाव देता है तो वह जातक आकर्षक, सुंदर और मनमोहक होता है। शुक्र के विशेष प्रभाव से वह जीवनभर सुखी रहता है। शुक्र को पति-पत्नी, प्रेम संबंध, ऐश्वर्य, आनंद आदि का भी कारक ग्रह माना गया है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी है तो आपका पूरा जीवन भोग, आनंद और ऐश्वर्य के साथ बितता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन सुख और प्रेम से भर जाता है।
शुक्र अपने प्रभाव से व्यक्ति को मकान और वाहन आदि का भी सुख देता है। यदि आप चाहते है कि आपका भी दाम्पत्य जीवन प्रेम, आंनद और सुख से बीते तो, शुक्र के शुभफल देने वाले उपाय करें शुक्र को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। सुख का कारक माना जाता है। शुक्र की चमक एंव शान अन्य ग्रहों के अलग व निराली है।
इसी सुंदरता के लिए शुक्र जाना जाता है। शुक्र की आराधना कर शुक्र को बलवान बनाकर सुख ऐश्वर्य पाया जाता है। आज हर व्यक्ति अपने जीवन को अपनी हैसियत से ज्यादा आरामदायक वस्तुओं पर खर्च करता हैं। यदि आप भी जिंदगी को ऐश्वर्य और आराम से भरपूर बनाना चाहते हैं तो शुक्र बलवान बनाने वाले इन उपायों को अपनाएं।
1. शुक्र, भोग-विलास, संसारिक सुख, प्रेम, मनोरंजक, व्यवसाय, पत्नी का कारक ग्रह है। प्रमेह, मूत्राशय, चर्म, सेक्स संबंधी बीमारी से इसका सीधा संबंध है।
2. कन्या का शुक्र ( नीच ) का होता हैं।
3. अपने भोजन का हिस्सा झूझा करने से पहले निकालकर गाय को दें।
4. सफेद वस्त्र का प्रयोग करें।
5. चांदी, चावल, दूध, दही, श्वेत चंदन, सफेद वस्त्र तथा सुगंधित पदार्थ किसी पुजारी की पत्नी को दान करें।
6. छोटी इलायची का सेवन करें।
7. घर में तुलसी का पौधा लगाएं
8. श्वेत चंदन का तिलक करें।
9. पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
10. शुक्रवार के दिन गाय-गौशाला में हरा चारा दें।
11. चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
12. सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।