1. मेष राशि के लिये सफलता के धार्मिक उपाय
पहला उपाय- मेष राशि के लोगों के स्वामी गणेश है। इस राशि वालों को भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करनी चाहिये।
दूसरा उपाय- गणेश जी के साथ भगवान हनुमान की भी पूजा करनी चाहिये। इस राशि के जातक को हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाना चाहियें और सारा प्रसाद मंदिर में ही बाट देना चाहिये। मंदिर जाते समय सावधानी बरतें। साथ ही पहले मंदिर में जाकर हनुमान जी के पैर देखे फिर चेहरा।
तीसरा उपाय- इस राशि के लोगो की कुंडली में पैसो की समस्या अक्सर रहती है इसलिये मछलियों को आटे की गोलिया खिलानी चाहिये अगर ये कार्य ना कर सको तो पक्षियों को दाना भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से पैसो में बरकत आएगी।
चौथा उपाय- यदि घर में तनाव रहता है तो तांबे के तीन सिक्के लेकर उस में छेद करके पानी में प्रवाहित करे। इस राशि के लोग अगर पढ़ाई में कमजोर है तो घर लाल रंग के फुल लगाये। या लाल फूल का पौधा लगायें। माथे पर हमेशा लाल रंग की रोली का टीका लगाये।
पांचवा उपाय- यदि किसी कानूनी दाव-पेंच में फंस गये है तो छोटी कन्याओं को मीठे चावल खिलायें। इसके साथ हरे रंग का कपड़ा दान करें।
छठा उपाय- सूरज को जल अर्पित करे..... यदि जल में रोली डालकर जल चढ़ायेगे तो लाभ अधिक मिलेगा।
सावधानी- किसी से मुफ्त में कुछ लेंगे तो बरकत जाती रहेगी।
2 कभी भी भाई और पिता से झगड़ा न करें।
3 अपने बच्चों को जन्मदिवस पर नमकीन वस्तुएँ बाँटे।
4 मेहमानों को मिठाई जरूर खिलाएँ। विधवाओं की निस्वार्थ मदद करें।
5 हमेशा अपनों से बड़ो का सम्मान करें और उनसे आर्शीवाद लेते रहें।
6 कभी -कभी गुलाबी या लाल चादर पर सोएँ।
7 आँत और दाँत साफ रखें। ओर गुड़ का सेवन करें।
8 भाई और मित्रों से संबंध अच्छे रखना चाहिए। क्रोध न करें।
2 वृषभ राशि के लिये सफलता के धार्मिक उपाय
वृष राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं आपको जीवन के बार-बार परिर्वतन भी बहुत अच्छा नहीं लगता है- बदलते माहौल में रहना इनके स्वभाव के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ये अपने स्वभाव से आसपास के लोगों का दिल बहुत जल्दी जीत लेते हैं यह आदत इनकी सबसे बहुत बड़ी ताकत होती है। बेश इस राशि के जातक शांत स्वभाव के होते है पर जब इन लोगो को गुस्सा आता है तो क्रोध की सीमा काफी उच्च होती है। काम के मामले में ये लोग काफी मेहनती होते है। काम को लग्न और मन दोनो लगाकर करते है।
वृष राशि सफलता के धार्मिक उपाय
पहला उपाय- गणपति की पूजा अर्चना करें।
दूसरा उपाय- यदि किसी जमीन जायदाद के मामले में फंस गये है तो सूरज देवता को जल अर्पित करें।
तीसरा उपाय- शिक्षा संबधी समस्या हो तो गाय को हरा चारा खिलायें वैसे तो ये कार्य बुधवार के दिन करे तो शुभ होगा पर समय की पांबदी हो तो किसी भी दिन ये कार्य कर सकते हैं।
चौथा उपाय- सफलता पाने के लिए हनुमान के मंदिर जाकर घी का दिया जलायें। दिया को दो मुखी बनायें।
पांचवा उपाय- दंपती जीवन सुखी बनाने के लिये मंदिर में शुद्ध घी का दिया जलायें ये काम पति पत्नी को मिलाकर करना है यदि दोनो मिलकर ना कर पाये तो दोनो में से मेष राशि के जातक को करना चाहिये।
छठा उपाय- यदि किसी कार्य में सफलता नही मिल रही हो..... परेशानियों ने चारो तरफ से घेर लिया है तो 11 वीरवार को गरीब लोगो को खाना खिलायें। यदि ऐसा ना कर सके तों 7 वीरवार करें..... ये भी संभव ना हो सके तो वीरवार के दिन मंदिर में पीले लड्डू का प्रसाद चढ़ाये और ये प्रसाद मंदिर में ही बांट दे।
सांतवा उपाय- आर्थिक तंगी दूर करने के लिये रोजाना माथे पर केसर का तिलक लगायें।
सावधानी-
1 कोशिश करे कि इस राशि के जातक को कभी भी गुस्सा ना पायें। क्योंकि इनका गुस्सा काफी खतरनाक हो सकता हैं।
2 हमेशा प्यार और संयम से हर कार्य को करें।
3. मिथुन राशि के लिये धार्मिक उपाय
मिथुन राशि वायु तत्व की राशि है। सत्व गुणी है व इसका स्वामी बुध है। बुध के प्रधान होने से जातक बुद्धिमान होते हैं। स्वभाव में सरलता होती है, मगर आत्मविश्वास की थोड़ी सी कमी होती है जिस कारण थोड़ा सा हीन भावना से जुझने लगते हैं। पर इस राशि के जातको की एक खास बात ये है कि ये है कि ये सुनने की अच्छी शक्ति रखते है। बोलते कम और सुनते ज्यादा है। पर जब बोलते है तो हवा में महल बनाना इनकी रूचि होती हैं। लिखने पढ़ने में रूचि होती है
पहला उपाय- इस राशि के जातको के लिये हरा रंग काफी लक्की होता है इसलिये किसी कार्य पर जाने से पहले एक हरे रंग का रूमाल साथ लेकर जायें हो सके तो यूज करने वाले रूमाल का रंग हरा हो तो काफी लाभ होगा।
दूसरा उपाय- कानूनी दाव पेच में फंसे हो तो दूध का दान करे, किसी भी मंदिर में जाकर आधा किलो दूध हफ्ते में एक बार दान करें। यदि ऐसा ना कर पा रहे हो तो घर में किसी बड़े बुजुर्ग को अपने हाथों से दूध दें।
तीसरा उपाय- दंपती जीवन ठीक न हो तो शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को एक कन्या को घर बुलाकर भोजन करायें।
चौथा उपाय- नवरात्री में दुर्गा सप्तशी का पाठ करें।
पांचवा उपाय- बीमारी में ज्यादा पैसा खर्च हो रहा हो तो मीठा दान करें जैसे पैठा लड्डू..... किसी भी मंदिर में या मंदिर के बाहर बैठे लोगों को दान करें।
छठा उपाय- आर्थिक तंगी चल रही हो तो ..... या पैसो में बरकत ना हो रही हो तो कुछ नमकीन दान करें जैसे नमकीन चावल.... या नमकीन खिचड़ी.... यदि ये उपाय ना कर सकें तो नमकीन मट्टी भी दान कर सकते हैं।
सांतवा उपाय- ऑफिस में परेशानी चल रही हो या कारोबार ठीक से नही चल रहा हो तो ... हल्दी की गांठ ले एक बहते पानी में अपने हाथों से बहा दे दूसरी आपने ऑफिस में रखे।
आंठवा उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को काले रंग का कंबल दान करे।
नौंवा उपाय- शोहरत पाने के लिए व अच्छे स्वास्थ्य के लिये पानी में फिटकरी डाल का स्नान करें। तो दोस्तो मैने आपको बताये मिथुन राशि के जातको के लिये कुछ उपाय इन्हें अपनाये और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ जायें।
4. कर्क राशि के लिये सफलता के उपाय
कर्क राशि सत्वगुणी व जलप्रधान राशि है। चंद्र के स्वामित्व वाली यह राशि कफ प्रकृति की होती है। चंद्र की शीतलता के समान इस राशि के जातक भी शांत, कोमल एंव शीतल स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव शांत और बोली निर्मल होती है। अक्सर चेहरा गोल आकार का होता है। पर शरीर में अक्सर मोटापे की शिकायत रहती है। इस राशि के जातक आर्दशवादी होते है। बातों में बहुत मिठास होती है अपनी बातों से ये किसी को भी अपना बना लेते है ये इस राशि के जातको की विशेषता होती है। पर ये जातक अपने स्वभाव के अनुसार ही काम करते हैं। या यूं कहे कि ये व्यक्ति मुड़ी होते हैं। कई बार इनमें आत्म विश्वास की कमी भी पाई जाती है। परिवार के प्रति इनका काफी लगाव होता है काम को घीरे-धीरे करते हैं।
कर्क राशि के लिये सफलता
पहला उपाय- वैसे तो ये जातक काफी शांति प्रिय होते है पर कई बार किसी बहस या झगड़े में पड़ जाये तो आसानी से बाहर नही आते ऐसे में जातक को शिव मंदिर में लाल चंदन दान करना चाहियें।
दूसरा उपाय- पैसों की समस्या हो तो अपनी मां की सेवा करे.. यदि मां पास ना हो तो किसी बुर्जुग को दान दें। कोशिश करे जिस बुर्जुग को दान दे रहे हो वो महिला हो। दान में फल, भोजन, कम्बल आदि दे सकते हैं।
तीसरा उपाय- सफलता पाने के लिये रोजाना मंदिर जाये और पूजा करें। मंदिर ना जा सके तो घर में ही पूजा करे और पूजा करने के बाद माथे पर तिलक लगाये ये तिलक लाल रोली का लगायें।
चौथा उपाय- कोशिश करे कि घर में यदि कोई बुर्जुग हो तो उसकी सेवा मन से करें। उनका सम्मान करे। ऐसा करने से आपकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
पांचवा उपाय- यदि वैवहित है तो किसी बड़े काम को करने से पहले अपने पार्टनर से राय अवश्य लें। और यदि विवाह नही हुआ हो तो घर के बड़े बुर्जुग की राय लें।
छठा उपाय- कोई भी नया काम करने से पहले अपने पितरो को याद करे। महीने 2 महीने में पितरो की पूजा व ग्रहों की शांति के लिये हवन करायें। यदि हवन ना करा सके तो सुंदरकाण्ड का पाठ करायें।
सांतवा उपाय- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिये लाल रंग के फूल की बेल घर मे लगाये। यदि घर में जगह ना हो तो घर के बाहर लगायें। तो दोस्तो मैने आपको बताये कर्क राशि के जातको के लिये कुछ उपाय...... इन्हें अपनाये और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ जायें।
5. सिंह राशि के लिये सफलता के उपाय
सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक जिस क्षेत्र में रहते हैं, अपना प्रभाव कायम रखते हैं। इनकी इच्छाशक्ति एंव आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है जिससे वे कम योग्यता होने पर भी उच्च पदों पर आसीन हो जाते है। ये जातक दिमाग से काफी तेज होते हैं। मुश्किल से मुश्किल कार्य करने की क्षमता इनके अंदर होती है। पर अक्सर अंहकार के कारण अपना ही नुकसान कर लेते है। शासन करने की वृत्ति जन्मजात होती है। किसी विरोध इन्हें सहन नहीं होता। अपने रास्ते में आने वाले हर संकट को दूरी करने में साहस इनमें होता है। जहां भी जाये लोग इन्हें ही सबसे ज्यादा महत्व दें ऐसी ही कुछ इनकी प्रवृत्ति होती है। लोगों की मदद उदार वृत्ति से करते है, मगर उसका अहसान भी दिखाते हैं। आवाज तीखी व वाणी प्रखर होती है। मर जायेगे या मार देगें इसी नीति पर ये चलते है।
सिंह राशि के लिये सफलता
पहला उपाय- ये जातक क्रोध से भरपूर होते है इसीलिये इस राशि के जातकों को सूर्य को जल अर्पित करना चाहिये। जल में यदि काले तिल भी डाले तो काफी फायदा होगा।
दूसरा उपाय- अपने चेहरे के तेज को चमकाने के लिये हमेशा लाल चंदन का टीका मस्तक पर लगायें। ऐसा करने से जातक का दिमाग का तेज बरकारार होगा।
तीसरा उपाय- गणेश भगवान की नियमित रूप से पूजा करे ऐसा करने से किये गये सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। साथ ही गणेशजी के सामने 10 किशमिश रखे उन्ही में से 2 किशमिश उठाकर उसका सेवन करे ऐसा करने से जातक की जिंदगी की सभी परेशनियां दूर होती चली जायेगी।
चौथा उपाय- यदि किसी विशेष कार्य करने जा रहे है तो घर से इत्र लगाकर निकाले। कोशिश करे कि ऐसे विशेष कार्य शुक्रवार के दिन ही करे और शुक्रवार को इत्र लगाकर घर से निकलें। काम ना भी हो तब भी शुक्रवार को तो इत्र जरूर लगायें।
पांचवा उपाय- यदि कोई रूका हुआ काम नही हो रहा या कोई भी काम करते है सफलता नही मिलती.... तो सिंह राशि वाले जातक 7 शुक्रवार को किसी कुएं में फिटकरी डालें।
छठा उपाय- उच्च शिक्षा के लिये कुत्ते को रोटी डालें। या पक्षियों को दाना डालें।
सातंवा उपाय- यदि इस राशि के जातक ज्यादा बीमार रहते हो और इलाज कराने से भी बीमारी दूर नही होती तो बहते पानी में सूखा नारियल और सात बादाम शुक्रवार के दिन प्रवाहित करें।
आंठवा उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाये और रोजाना उसमें पानी डालें।
नौंवा उपाय- मंगलवार को किसी भी मंदिर में जाके हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाये।
तो दोस्तो मैने आपको बताये सिंह राशि के जातको के लिये कुछ उपाय.... इन्हे अपनाये और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ जायें।
6. कन्या राशि के लिये सफलता के उपाय
कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के स्वामी बुध हैं और गणेश इनके देवता हैं। इस राशि के जातक अक्सर सौंदर्य से परिपूर्ण होते हैं। काम करने की क्षमता भरपूर होती है कोई भी परिस्थितियां आ जाये कन्या राशि के लोग कभी नही धबराते। हर समस्या का समाधान ढंढूने की अनोखी क्षमता होती है। राह को मंजिल तक पहुंचना और कार्य को प्रगति पर पहुंचना कन्या राशि वाले जातको का विशेष गुण होता है। समय के पाबंध होते है। मगर ये जातक कभी भी टीम लीडर की तरह कार्य नही कर पाते।
परिवार से इन्हे बेहद लगाव होता है। पैसों को संभाल कर रखने की अनोखी प्रवृति होती है। पर जब जितना भी धन जोड़े कही ना कही नुकसान हो ही जाता हैं।
कन्या राशि के लिये सफलता
पहला उपाय- परेशनियों से मुक्ति पाने के लिये हर शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाये। साथ ही रात्रि में पीपल के पेड़ पर आटे का दीया बनाकर उसमे सरसों का तेल डालकर जलायें।
दूसरा उपाय- धन की हानि से बचने के लिये कन्या राशि के जातको को गले में दो मुखी रूद्राक्ष की माला पहननी चाहिये। माला न पहन सके तो दो मुखी रूद्राक्ष हरे या लाल धागे में पहनें।
तीसरा उपाय- गृहक्लेश से बचने के लिये घर में कुत्ता पाले या कुत्ते को रोजाना रोटी दें।
चौथा उपाय- उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिये 12 मुखी रूद्राक्ष पहने या अपने साथ रखें।
पांचवा उपाय- बिगड़ते काम को बनाने के लिये और काम के अच्छे नतीजों के लिये घर में गंगाजल रखे और हफ्ते में एक बार घर मे इसका छिड़कावा करे।
छठा उपाय- किसी से भी बहस हो जाये या किसी से लड़ाई हो तो या जातक किसी विवाद में फस जाये तो घर आकर मीठी सौंफ का सेवन करे। अन्यथा से जातक काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
संातवा उपाय- छोटी उंगली में सोने में पन्ना पहने। और गले मे तुलसी माला पहनें।
आठंवा उपाय- घर में कुत्ता पालें।
नौवा उपाय- भगवान शिव की आराधना करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाये। प्रत्येक सोमवार को व्रत रखें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होगा।
दसंवा उपाय- हरे रंग के कपड़ो का प्रयोग ज्यादा करें।
7. तुला राशि के लिये धार्मिक उपाय
तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्या माना जाता है। तुला में जन्मे जातक के लिए अक्सर देखा जाता है कि ये अकेले रहने से नफरत करते है। ये लोगो से बातचीत करना पंसद करते है। खुद को दूसरो के साथ आसानी से मिला लेते हैं। लोग इनकी बातों से बहुत जल्दी अट्रेक हो जाते हैं। चाहे धर हो या कार्यालय सभी जगह इनकी तारीफ होती हैं उद्देश्य हो बस तुला राशि के जातक सबके लिए अच्छा करना चाहते हैं। ये विवादों को निपटाने में कुशल होते है। और इनमें न्याय की गहरी भावना होती हैं। स्वभाव से कोमल दिमाग से चतुर होते है, अच्छे राजनेता का गुण भी इनके अंदर शमिल होता है। तुला राशि के जातक अपने दिमाग का अच्छा उपयोग करना जानते हैं। ये अपने विचारों का दूसरों के साथ संचार करके आनंद लेते हैं। ये दूसरों को बेहतर तरह से जानने के लिए एक उचित तरीका अपनाते हैं। निष्पक्ष तर्क करने केलिए ये कूटनीतिक और समझौते का रास्ता अपनाते हैं ये हमेशा विनम्र और झगड़े से दूर रहते हैं और हमेशा बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जबान के कड़वे नहीं होते हैं। इनके साथ शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि इन्हे विरोध का सामना करना पड़ा हो। अगर इनके सामने ऐसी स्थिति आ भी जाए तो ये ठंडे दिमाग से और गहरी सांस लेकर सहयोग की भावना के साथ सभी विकल्पों पर विचार करते हुये कार्य करते हैं। इनका यह गुण उन्हें अनेक कैरियर विकल्पों के लिए अनुकुल बनाता हैं। इनके लिए भावनात्मक रिश्तों में समानता होनी चाहिए अर्थात दोनो की तरफ से भावनाओं का प्रदर्शन समान होना चाहिए
तुला राशि के लिए सफलता
पहला उपाय- इस राशि के जातको को बड़ो का सम्मान करना चाहिये। ऐसा करने से इनके जीवन की आर्थिक कमी दूर हो जाती हैं
दूसरा उपाय- 200 ग्राम गुड़ और 200 बताशे दोनो को मिलाकर बहते पानी में प्रवाहित करना चाहिये ऐसा 21 मंगलवार करे ये उपाय करने से स्वास्थ्य संबधी समस्या समाप्त हो जायेगी और कार्य में सफलता मिलेगी।
तीसरा उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान का दिन होता है, और भगवान हनुमान सबकी मनोकामना पुरी करते है और बुरी चीजों से हमारी रक्षा करते हैं। इस राशि के जातकों को हर मंगलवार मंदिर जाना चाहिये। यदि समय का अभाव है तो घर में ही हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिये।
चौथा उपाय- अपने छोटे भाई बहनों की मदद करे ऐसा करने से आपके मार्ग में आ रही रूकावटें धीरे-धीरे हट जायेगीं।
पांचवा उपाय- 12 मुखी रूद्राक्ष की माला धारण करे।
छठा उपाय- काम में बार बार अड़चने आ रही हो तो ... दुर्गा के मंदिर जाकर पूजा करे व सच्चे मन से प्रार्थना करें।
सांतवा उपाय- काले व नीले रंगो का त्याग करे या कोशिश करे कि जब भी किसी शुभ कार्य पर जाये तो नीले व काले रंग के वस्त्र धारण ना करे।
आंठवा उपाय- शुक्रवार के दिन खीर का प्रसाद बनाकर दुर्गा मंदिर में चढ़ाये।
8. वृश्चिक राशि के लिये धार्मिक उपाय
वृश्चिक राशि जलतत्व की राशि है। इसका स्वामी मंगल है। यह स्थिर राशि है, स्त्री राशि है। इस राशि के व्यक्ति उठावदार कदकाठी के होते हैं। मंगल की कमजोरी स्थिति में इन अंगों के रोग जल्दी होते है। ये लोग एलर्जी से भी अक्सर पीड़ित रहते है विशेषकर जब चंद्रमा कमजोर हो। ये सभी जातक जिद्दी होते है, काम के प्रति लगन रखते है, महत्वकांक्षी व दूसरों को प्रभावित करने के योग्यता रखते हैं। ये व्यक्ति उदार व आत्मविश्वासी भी होते है। इस राशि के जातक अति महत्वकांक्षी और जिद्दी होते है। अपने रास्ते चलते है मगर किसी का हस्तक्षेप पंसद नहीं करते। लोगों की गलतियों और बुरी बातों का खूब याद रखते हैं और समय आने पर उनका उत्तर भी देते हैं। इनकी वाणी कटु और गुस्सा तेज होता है मगर मन साफ होता है। दूसरों में दोष ढूँढ़ने की आदत होती है। ये व्यक्ति अपनी माँ से अत्याधिक स्नेह रखते हैं। परिवार का भी खूब ध्यान रखते हैं। जोड़तोड़ की राजनीति में चतुर होते हैं। आजादी इन्हें बहुत प्यारी होती है। कम्प्यूटर टीवी का बेहद शौक होता हैं। दिमागी शक्ति तीव्र होती है, खेलों में इनकी रूचि होती है।
वृश्चिक राशि के लिये
1 रोजाना खाना बनाते समय अपने खाने में से गाय को प्रतिदिन कुछ हिस्सा अवश्य दें। या रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय की निकाले। ओर गाय को स्वंय के हाथों से खिलायें।
2 प्रत्येक मंगलवार को मंदिर जाये प्रसाद चढ़ाये और पूजा करें इसके साथ हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करे। हो सके तो 7 मंगलवार हनुमान जी का व्रत भी रखें।
3 यदि निसहाय व्यक्ति का पालन पोषण का जिम्मा ले सकते हैं तो ऐसा करे अन्यथा किसी आश्रम में जाकर दान करे। ऐसा करने से जातक के जीवन की परेशानियां समाप्त हो जायेगी।
4 शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन होता है लक्ष्मी जी का व्रत रखकर लक्ष्मी की उपासना करें। या शुक्रवार के दिन खीर का प्रसाद चढायें।
5 सात प्रकार के अनाज और चरी का दान करना चाहिये। यदि सात प्रकार के अनाज दान नही कर पा रहे जो ज्वर का दान करें। पक्षियों के लिये पानी रखें।
6 केले के पेड़ की पूजा करें व चीनी युक्त जल केले के पेड़ को चढ़ाये साथ में धूप जलाकर पूजा करे।
7 यदि आर्थिक स्थिति ठीक ना हो तो गन्ने का दान किसी मंदिर में करे। हो सके तो हाथी को गन्ना खिलायें। हाथी को गन्ना खिलाने से लाभ तुरंत होगा।
8 कोशिश करे कि रोजाना मंदिर जा सकें।
9. कुंभ राशि के लिये धार्मिक उपाय
कुंभ राशि का स्थान पिंडली में होता हैं इसके कारक ग्रह गुरू शुक्र और शनि माने गए हैं। वायु तत्व प्रधान कुंभ राशि का स्वामी शनि है। भाग चार है और कुंभ लग्न की बाधक राशि सिंह तथा ग्रह सूर्य है अत्यधिक खुले और नये ख्यालों वाले होते है कुंभ राशि के जातक। ये जातक लंबे समय तक काम करना पंसद नही करते। कैरियर के मोर्चे पर सफल होने के लिए, इन्हे अपनी मौलिकता व्यक्त करने की जरूरत होती हैं। हालांकि कई कुंभ राशि के जातक कैरियर की एक अस्थिर शुरूवात करते है। इन्हें आप नए विषयों को सीखते, नौकरी बदलते और एक नया कैरियर के लिए पूरी तरह से बदलते देख सकते हैं। इसका कारण इनका दुविधा में पड़ा हुआ या कमजोर दिमाग नहीं है बल्कि ये उनकी स्वतंत्र सोच और लगातार आविष्कार करने की इच्छा के कारण होता है। यदि ये एक नियमित काम से भी जुड़े रहे तो इसकी संभावना रहती हैं। यदि ये एक नियमित काम से भी जुड़े रहे तो इसकी संभावना रहती है कि ये कुछ अलग करेगें।
10. मकर राशि के लिये धार्मिक उपाय
म्कर राशि शनि की राशि है। इस राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा सा सेल्फिश, गुस्सैल और अंहकारी होता है। यह अंहकार भी ऐसा होता है कि कुछ न आते हुए भी व्यक्ति बहुत आने के मद में रहता है। हालांकि इस राशि के व्यक्ति इलेक्ट्रोनिक्स गजेट्स के उपयोग में बड़े माहिर होते हैं और इस क्षेत्र में काम करे तो बहुत कुछ हासिल कर सकते है। मगर शनि के कारण इनका उन्नति नहीं होने देता मगर यदि शनि बहुत अच्छा है तो इन्हें 36 वें वर्ष के बाद सफलता मिलती ही है। ये व्यक्ति गंभीर और सहनशील होते है मगर मन के विरूद्ध कुछ भी होने पर निराशा इन्हें जल्दी घेरती है कर राशि के जातक महत्वकांक्षी तो होते है मगर अपने प्रयासों को गलत निर्णय और अंहकार के चलते सही दिशा नहीं दे पाते फलस्वरूप् जीवन की घड़ी देर से ही चालू हो पाती है ये पैसा संभलकर खर्च करते है परिवार के प्रति बहुत पोजेसिव होते है। मकर राशि के जातक अक्सर पढ़ाई में पीछे रहते है। इन्हें पुरस्कार प्रसिद्धि का कोई फोड़ में रूचि रहती- आकर्षझा नहीं रहता है। मशीनों में और तोड़ है।
मकर राशि के लिये सफलता
पहला उपाय- भगवान भैरव की उपासना करें।
दूसरा उपाय- तिल उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ, ओर जूता दान देना चाहिए।
तीसरा उपाय- चींटी और कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावें।
चौथा उपाय- दांत को साफ करते समय पानी को मुंह में भर कर तीन बार कुल्ला करें साथ ही आंखो पर भी पानी का छिंटा मारे।
पांचवा उपाय- अंधे अपंगो सेवकों और सफाई कर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
छठा उपाय- छायादान करें, अर्थात कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा माँगते हुए रख आएं।
सांतवा उपाय- कुंडली के प्रथम भाव यानी लग्न में हो तो भिखारी को ताँबा या ताँबे का सिक्का कभी दान न करें। यदि आयु भाव में स्थित हो तो घर्मशाला का निर्माण न कराएं। अष्टम भाव में हो तो मकान न बनाए न खरीदें।
आंठवा उपाय- आर्थिक तंगी से बचने के लिये रात को सोते समय कमरे में एक बर्तन में पानी रखकर सोये सुबह ये पानी किसी भी पौधे में डाल दें।
11. धनु राशि के लिए धर्मिक उपाय
धनु राशि अग्नितत्व की राशि है। यह सत्वगुणी राशि है, इस राशि का स्वामी गुरू है गुरू का प्रभाव होने से ये सभी जातक महत्वकांक्षी विद्वान होते हैं। उदारता, नवीनता की चाह और लोगों को साथ लेकर चलने में ये व्यक्ति माहिर होते है। समाज में सज्जन ओर ज्ञानी कहकर इनकी पहचान होती है। न्याय व कायदा पसंद होते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति होती हैं। सादा जीवन उच्च विचार अपनाते है। अपनी इसी छवि से सभी को अपनी और आर्कषित कर लेते हैं। यही नही व्यक्ति इनके गुण गान करते नही थकते है। महत्वकांक्षी उदार मन के व खिलाड़ी व्यक्तित्व के होते है। बेवजह दिखावा नहीं करते, मगर परंपराओं व रूढियों का पालन तत्परता से करते है। अत कभी कभी अड़ियल और अंहकारी प्रतीत होते हैं। मातापिता से अति प्रेम होता है। संस्कारों को पूर्णता से सहेजते हैं, बच्चों को भी अच्छी परवरिश देते है। अपनी एक धारण बनाकर उस पर चलना और लोगों पर आत्मविश्वास करना इन व्यक्तियों की कमजोरी होती है। माता पिता से अति प्रेम होता है। संस्कारों को पूर्णता से सहेजते हैं, बच्चों को भी अच्छी परवरिश देते हैं। अपनी एक धारण बनाकर उस पर चलना और लोगों पर अतिविश्वास करना इन व्यक्तियों की कमजोरी होती है
धनु राशि के लिये
पहला उपाय- 43 दिनों तक प्रतिदिन एक तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करें। चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होगें।
दूसरा उपाय- पीला रूमाल सदैव अपने पास रखें। या पीले रंग के कपड़े अत्यधिक पहनना शुरू कर दें।
तीसरा उपाय- प्रतिदिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। ये उपाय सोमवार से शनिवार तक करें। ध्यान रहे कि रविवार के दिन ना करें।
चौथा उपाय- घर में पीले रंग के फूल का पौधा लगाएं।
पांचवा उपाय- प्रतिदिन शिव मंदिर जाएं और ब्राहमण या अन्य किसी जरूरत मंद को धन का दान करें।
छठा उपाय- गुरूवार का व्रत रखें। और केले के पेड़ की पूजा करें।
सांतवा उपाय- यदि आप मांसाहारी है ( छव्�