सात दिन सात लकी कलर
रंगों का अपना एक विशेष महत्व है। रंग व्यक्त्वि को निखारते हैं। खुशी का अहसार कराते हैं। मन की भावनाएं भी दर्शाते हैं। कई रोग रंगों द्वारा भी ठीक किए जाते हैं। जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं। पर क्या आप जानते है कि रंग हमारे भाग्य को तय करने में भी कई भूमिका निभाते हैं मै आप को बताऊंगी हफ्ते के दिन हमे कौन सा रंग पहना चाहिये।
सोमवार यानी सौम्य शीतल चंद्रमा का दिन इसलिए इस दिन का रंग है सफेद, चमकीला या सिल्वर कलर। इस दिन पीच, बेबी पिंक, क्रीम, आसमानी और हल्का पीला भी पहना जा सकता है। दिन को खुशनुमा व शांतिपूर्ण चाहते हैं तो सफेद के सिवा कोई दूसरा विक्ल मत सोचिए। इस दिन सफेद पहनने से मन शांत रहता है और उलझनों में नही उलझता और कोई भी कार्य आप इस दिन शुरू करेगे तो सफेद रंग के प्रभाव से वो पूरा होगा।
मंगलवार यह हनुमान जी का दिन है। उनकी मूर्तियों में भगवा रंग में देखा है। इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, अंग्रेजी में ऑरेंज कलर कहते हैं। इसदिन के ग्रह मंगल के हिसाब से लाल या लाल के मिलते जुलते शेड्स भी सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं। दुश्मन को परास्त करना हो तो इस दिन पराक्रम बढ़ाने के लिए लाल रंग अवश्य धारण करें।
बुधवार तीसरा दिन होता है देवों के देव गणपति का जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा। इसलिए इस दिन हरे कलर का महत्व है। बुध ग्रह स्वंय भी हरे रंग का होता है। अतजिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा। ज्योतिष के अनुसार चन्द्र बुध की माता है और बुध के दोषों का षमन करने के लिए चन्द्र को तेजस्वी बनाना चाहिए। दूसरे शब्दों में चन्द्र से बुध दबता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े आपकी वाणी में मधुरता लाते है और इस रंग के प्रभाव से आपकी मधुरता बढ़ती है।
गुरूवार यानी हफ्ते का चैथा दिन- जो बृहस्पति देव और सांई बाबा का दिन होता है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला। इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नांरगी और पर्पल भी पहन सकते हैं। पीला रंग के प्रभाव से आपके दिन के सभी काम अपनी मंजिल तक पहुचगें। और आपके मस्तक पर भी तेज बना रहेगा।
शुक्रवार यह देवी मां का दिन होता है - जो सर्वव्यापी जगतजननी हैं। इसलिए इस दिन लाल, गुलाबी रंग धारण कर सकते हैं। जिन लोगो को ज्यादा गुस्सा आता है वे गुलाबी रंग के कपड़ो का प्रयोग करे जो लोग शांत प्रकृति के है वे लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। दोनो ही रंग आप को सफलता दिलायेगें।
शनिवार शनि देवता का समर्पित इस दिन नीला रंग माना जाता है। यह रंग मन में उतार चढ़ाव का होता हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए हल्का नीला रंग उचित रहेगा। आमतौर पर शनिवार को नौकरी और शादी की पहली बातचीत के लिए अच्छा दिन माना जाता है। शनि अगर अनुकूल हो तो स्थिरता देते हैं। अत इस दिन नीले के सारे शेड आपको सफलता देंगें।
रविवार सूर्य की उपासना के इस दिन गुलाबी - सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है। इस दिन नए कपड़े नहीं पहनने चाहिये। लेकिन खिले खिले रंगों के पुराने परिधानों को रविवार के दिन पहनने से सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है।
कुछ रंगों से हमारा अच्छा तालमेल होता है, जो हमें पॉजिटिव एनर्जी देते हैं। इसलिए कुछ खास रंग हमें ज्यादा आकर्षित करते हैं। तो आप भी अपने दिन की शुरूवात सही रंग के साथ कीजिये।